लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का ऐलान, सरकार बनाने के लिए नहीं देगी पीडीपी को अपना समर्थन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2018 15:30 IST

जम्मू-कश्मीर के बीजेपी-पीडीपी का गठबंधन टूट गया है। ऐसे में कांग्रेस के द्वारा कहा है कि वह पीडीपी को सरकार बनाने में समर्थन नहीं करेंगे।

Open in App

जम्मू कश्मीर, 19 जून:  जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके साथ ही राज्य में तीन सालों से चला आ रहा पीडीपी-बीजेपी गठबंधन खत्म हो गया है। बीजेपी ने राज्य में राज्यपाल शासन की मांग की है।

ऐसे में अब पीडीपी के पास अल्पमत हो गया है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस ने भी अपना बयान जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि कांग्रेस पीडीपी का समर्थन नहीं करेगी। इससे साफ हो गया है कि सरकार बनाने के लिए पीडीपी को कांग्रेस का साथ नहीं मिलेगा।

अलग हुए बीजेपी और पीडीपी के रास्ते, जानें क्या है इस गठबंधन की टाइमलाइन ?

ऐसे में महबूबा मुफ्ती सरकार का दावा पेश करना अब मुश्किल लग रहा है। वहीं, बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगता है कि नहीं।

जम्मू कश्मीर में 87 सीटों के हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर पीडीपी उभरी थी. उसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी बीजेपी थी जिसके पास 25 सीटें थी। 15 सीटें जीत कर उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नेशनल कांफ्रेंस तीसरे नंबर पर थी और कांग्रेस के हिस्से आई थीं कुल 12 सीटें।

राज्य में सरकार बनाने के लिए 44 सीटों की आवश्यकता थी। जिसे बेमेल कहे जाने वाले बीजेपी-पीडीपी गठबंधन ने पूरा किया। बीते करीब साढ़े तीन सालों से ये दोनों पार्टी राज्य पर शासन कर रही थीं। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टीजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है