लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पार्टी दिल्ली में परचम लहराने के लिए राहुल गांधी के 'मोहब्बत के पैगाम' मंत्र को पहुंचाएगी जन-जन तक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 2, 2023 12:22 IST

कांग्रेस दिल्ली में कमजोर हो चुके जनाधार को एक बार फिर वापस पाने के लिए राहुल गांधी के दिये 'मोहब्बत के पैगाम' को घर-घर तक पहुंचाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में कमजोर हो चुके जनाधार को वापस पाने के लिए बनाई रणनीति दिल्ली कांग्रेस भाजपा और आप के खिलाफ राहुल गांधी के दिये 'मोहब्बत के पैगाम' को घर-घर ले जाएगीदिल्ली कांग्रेस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भाजपा और आरएसएस के तय एजेंडे पर काम कर रहे हैं

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में कमजोर हो चुके अपने जनाधार को एक बार फिर वापस पाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दिये 'मोहब्बत के पैगाम' को घर-घर ले जाने का फैसला किया है। दिल्ली कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी द्वारा छीने गये वोटों की वापसी के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। जिसके तहत पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी और जमीनी स्तर के कैडर को फिर से जिंदा करने का प्रयास करेगी। 

दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त प्रबारी दीपक बावरिया ने इस संबंध में शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत पार्टी उन लोगों से घर वापस की अपील करेगी, जो कांग्रेस छोड़कर चले गये थे। इसके साथ ही पार्टी प्रतिभाशाली नेताओं के के साथ दिल्ली कांग्रेस के व्यापक विस्तार की योजना बना रही है। 

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार राज्य कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने पार्टी के संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया कि दिल्ली कांग्रेस न केवल भाजपा और आप से सियासी मुकाबला करेगी और साथ ही भाजपा-आप के मिलीभगत, दोहरी सोच और झूठ को जनता के सामने उजागर करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी। 

उन्होंने कहा, “दिल्ली कांग्रेस का लक्ष्य है कि वो माननीय राहुल गांधी के 'मोहब्बत के पैगाम' को घर-घर पहुंचाएगी क्योंकि मौजूदा सत्ता द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति के खिलाफ उनकी लड़ाई पूरे देश में गूंज रही है। भाजपा और आप एक ही सिक्के से दो पहलू हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा और आरएसएस के तय एजेंडे पर काम कर रहे हैं।”

खबरों के अनुसार दिल्ली कांग्रेस की हुई शनिवार की बैठक से पहले दिल्ली इकाई के पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से से मुलाकात की थी और उनसे दिल्ली कांग्रेस के नए प्रमुख की जलेद नियुक्ति किये जाने की मांग की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, "मुलाकात के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने प्रतिनिधिमंडल से अध्यक्ष पद के नाम पर सुझाव मांगे और आश्वासन दिया है कि सुझाए गए नाम को सीडब्ल्यूसी को विचार के लिए भेज दिया जाएगा।"

टॅग्स :Delhi Congressआम आदमी पार्टीराहुल गांधीआरएसएसRSS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम