लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस ने पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनाया, केवल कागजों पर बाजीगरी करती थी", पीएम मोदी ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 7, 2023 13:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पंचायती राज परिषद का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पंचायती राज परिषद का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर किया हमलापीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनायाकांग्रेस की बाजीगरी तो कागजों पर सीमित थी, जिसका सबसे ताजा उदाहरण जम्मू-कश्मीर है

नयी दिल्ली/फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पंचायती राज परिषद का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए एक बार फिर कांग्रेस पर बेहद जबरदस्त हमला किया है। पीएम मोदी ने सोमवार को हरियाणा के सूरजकुंड में भाजपा के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन की शुरूआत करते हुए कहा कि देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी भी पंचायती राज को कभी सशक्त नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बाजीगरी तो केवल कागजों पर सीमित थी, जिसका सबसे ताजा उदाहरण जम्मू-कश्मीर है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस शासन के दौरान पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ भी नहीं किया गया। ज्यादातर काम केवल नंबर गिनाने के लिए थे और वो भी केवल कागजों में रहते थे। जम्मू-कश्मीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है...।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज देश के गांव आधुनिक हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस के राज में सहसे ज्यादा अनदेखी पंचायतों की हुई। ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने अपने राज में पंचायतों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बना दिया था। उनके लोगों ने पंचायतों पर कब्जा करके खूब जमकर भ्रष्टाचार किया और सरकारी योजनाओं को कागज पर चलाकर पैसे अपने जेब में भर लेते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में योजनाएं कागजों पर कैसे चलती थीं, इसका सबसे ताजा और बड़ा उदाहरण जम्मू-कश्मीर में मिलता है।  जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तो और उसके बाद ही वहां पर पंचायतों के चुनाव हुए। कई दशकों के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जमीनी लोकतंत्र स्थापित हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आजादी के चार दशकों तक नहीं समझ पाई कि गांवों में पंचायती राज व्यवस्था लागू करना कितना महत्वपूर्ण है। उसने जिला पंचायत प्रणाली को भी उसके हाल पर छोड़ दिया। जिसने देश के विकास को कोसों पीछे ढकेल दिया।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसजम्मू कश्मीरधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब