लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी टिप्पणी को लेकर 'बिना शर्त माफी' की पेशकश की

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके द्वारा की गई कथित ''जातिगत'' टिप्पणी पर मचे राजनीतिक बवाल के बीच सोमवार को ''बिना शर्त माफी'' की पेशकश की और कहा कि उनका इरादा किसी को आहत करने का नहीं था। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, '' सांसद रवनीत सिंह बिट्टू सोमवार को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए और अपनी असंसदीय टिप्पणी को लेकर बयान दिया।''

आयोग की अध्यक्ष तेजिंदर कौर के हवाले से जारी बयान के मुताबिक, सुनवाई के दौरान बिट्टू ने कहा कि उनका इरादा अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ कोई बयान देने का नहीं था।

बयान में बिट्टू के हवाले से कहा गया, '' अगर उनके बयान से कोई आहत हुआ है, तो वह बिना शर्त माफी मांगने की पेशकश करते हैं।''

इसके बाद आयोग ने बिट्टू को दो दिन के अंदर अपना बयान लिखित में देने के निर्देश दिए।

राज्य के विपक्षी दलों ने बिट्टू के उस बयान पर आपत्ति जतायी थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दलितों का अपमान करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने आंनदपुर सााहिब और चमकौर साहिब जैसी ''पवित्र सीटों'' को बहुजन समाज पार्टी के लिए छोड़ दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह