लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी , योजनाओं का लाभ पाते रहने के लिए भाजपा को वोट दें: स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 13, 2021 14:46 IST

Open in App

मारीयानी (असम),13 मार्च केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को ‘‘सर्वाधिक भ्रष्ट पार्टी’’ करार देते हुए लोगों से अपील की कि केन्द्र तथा राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ लगातार लेते रहने के लिए वे भाजपा को वोट दें।

शनिवार को असम में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित कर रहीं ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ऐसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनसे राज्य की जनता को लाभ हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘.....कांग्रेस से ज्यादा भ्रष्ट और कोई नहीं है। केवल भाजपा ही वह पार्टी है जो गरीबों के कल्याण के लिए काम करती है।’’

ईरानी ने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार ने राज्य भर में चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के लिए अथक काम किया है। ’’

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों के लिए कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील की।

केन्द्रीय मंत्री ने, राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा ‘‘ असम से कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी हैं, जो प्रधानमंत्री तक बने, लेकिन असम में एम्स केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में ही आया।’’

ईरानी यहां भाजपा के उम्मीदवार रमानी तंती के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस सीट पर तंती का सीधा मुकाबला तीन बार के कांग्रेस विधायक रूपज्योती कुर्मी से है।

मारीयानी विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण के तहत 27 मार्च को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस