लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक के पुत्र ने अपने पिता की टीम पर लगाया धमकी देने का आरोप

By भाषा | Updated: August 19, 2021 19:44 IST

Open in App

कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र ने अपने पिता की टीम पर धमकाने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बगावत करने पर विश्वेन्द्र सिंह को पर्यटन मंत्री के पद से हटा दिया गया था। कांग्रेस विधायक के पुत्र अनिरूद्ध सिंह ने बृहस्पतिवार को भरतपुर पुलिस अधीक्षक को दी गई एक शिकायत में डीग-कुम्हेर (भरतपुर) से विधायक अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह की ‘कोर टीम’ पर लगातार धमकाने का आरोप लगाया। सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘धमकियां बहुत गंभीर प्रकृति की हैं...वे मुझे और मेरा साथ देने वाले लोगों को सभी प्रकार की शारीरिक चोट पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं।’’ भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच की जा रही है। मामला दर्ज करने के बारे में निर्णय जांच में पाये गये तथ्यों के आधार पर लिया जायेगा।’’कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह से इस बारे में टिप्पणी के लिये सम्पर्क नहीं हो सका क्योंकि उन्होंने फोन किये जाने पर फोन नहीं उठाया। इससे पूर्व अनिरूद्ध ने अपने पिता के खिलाफ ट्वीट किये थे। विश्वेन्द्र सिंह उन 19 विधायकों में शामिल थे जिन्होंने पिछले वर्ष जुलाई में गहलोत के नेतृत्व से बगावत की थी जिसके चलते राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था।सिंह उस समय पर्यटन मंत्री थे और उन्हें और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और तत्कालीन नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारतबिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तीन माह बाद भी कांग्रेस नहीं चुन पाई है विधायक दल का नेता, बगैर विधायक दल का नेता सदन में बैठ रहे हैं कांग्रेस विधायक

भारतमध्य प्रदेश: MLA गोलू शुक्ला की बस ने मारी बाइक को टक्कर, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण