लाइव न्यूज़ :

अल्पेश ठाकोर और धवलसिंह झाला का दांव पड़ा उल्टा, मंत्री पद तो दूर बीजेपी में शामिल होना कठिन, विधायक भी नहीं रहे

By महेश खरे | Updated: July 10, 2019 08:24 IST

भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने अल्पेश ने 5 से 15 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देकर साथ आने का दावा किया था. लेकिन राज्यसभा उपचुनाव में उनके साथ मात्र धवल सिंह झाला ने ही क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस से इस्तीफा दिया.

Open in App

गुजरात में राज्यसभा उपचुनाव में क्रॉस वोटिंग कर विधायकी से इस्तीफा देने वाले अल्पेश ठाकोर का सियासी दांव कहीं उल्टा तो नहीं पड़ गया? भाजपा में भी उनको पद मिलने पर असमंजस बना हुआ है. चर्चा तो यहां तक है कि अब उन्हें मंत्री पद नहीं, ठाकोर-कोली विकास निगम का चेयरमैन बनाया जाएगा. यही नहीं, विधानसभा उपचुनाव में उन्हें राधनपुर क्षेत्र भी छोड़ना पड़ सकता है.बीजेपी के शीर्ष नेताओं के सामने अल्पेश ने 5 से 15 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देकर साथ आने का दावा किया था. लेकिन राज्यसभा उपचुनाव में उनके साथ मात्र धवल सिंह झाला ने ही क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस से इस्तीफा दिया. इस कारण जो बीजेपी नेता अल्पेश को मंत्री पद से नवाजने के वादे कर रहे थे अब वे पीछे हट रहे हैं.भाजपा में शामिल करने का ही विरोधखबर तो यहां तक है कि अल्पेश को बीजेपी में शामिल करने के सवाल पर ही कार्यकर्ता विरोध दर्ज करा रहे हैं. नेतृत्व को इस बात का भी डर है कि यदि अल्पेश को मंत्री बनाया गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं का असंतोष बढ़ सकता है. वैसे भी बीजेपी में तीन-चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके नेता भी अभी मंत्री पद के इंतजार में हैं.कांग्रेस से आए दो नेता हैं मंत्रीअल्पेश के पद पर पुनर्विचार का एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है कि विजय रुपाणी सरकार में पहले से ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर दो नेता कुंवरजी वावलिया और जवाहर चावड़ा मंत्री बने हैं. अगर कांग्रेस से आने वाला तीसरा चेहरा मंत्री बना तो वर्षों से पद की लालसा मन में पाले भाजपाइयों में असंतोष और हताशा बढ़ सकती है.धवल के पद पर असमंजस अल्पेश ठाकोर के साथ वायड की विधायकी से इस्तीफा देने वाले धवल सिंह झाला को बीजेपी में मिलने वाले पद पर अभी असमंजस छाया है. भाजपा के सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि विधानसभा उपचुनाव में उनको बीजेपी का टिकट मिलना भी अभी तय नहीं है. यह स्थिति बीजेपी में दोनों नेताओं के खिलाफ उठ रहे स्वर के कारण बनी है. 

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर