लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक ने दी प्रज्ञा को जलाकर मारने की धमकी, बयान वायरल होने पर कहा- बापू के महान आदर्श पर विश्वास

By भाषा | Updated: November 29, 2019 15:06 IST

प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली।

लोकसभा में प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान पर बृहस्पतिवार शाम ब्यावरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने न केवल इस देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति का पैगाम दिया, इस देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके हत्यारे को संसद में बैठकर भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि वह हत्यारा ‘देशभक्त’ था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिन्दगी में कोई और हो नहीं सकती। इस बात की हम सब मिल कर बहुत निंदा करते हैं।

प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था।

दांगी ने कहा, ‘प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी (यहां) आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।’’ सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’’

दांगी ने कहा कि असल में उनके कहने का मतलब यह था कि राजगढ़ जिले के लोग उनका (प्रज्ञा) बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं और सत्य एवं अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किएं हैं, उन पर हम विश्वास करते हैं।”

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम