लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने की ये मांग, जानें क्या कहा

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 21, 2022 18:19 IST

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने आज जारी एक बयान में कहा कि चीन और उसके साथ ही यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि पिछली बार भी भारत में जो संक्रमण फैला था वह विदेशों से आने वाले नागरिकों के कारण फैला था।शुक्ला ने मांग की है कि सरकार के द्वारा इस दिशा में गंभीरता के साथ फैसला लिया जाए। यह फैसला जल्दी लिया जाए।

इंदौर: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मांग की है कि इंदौर और मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने का काम किया जाए। इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेश से आने वाले नागरिकों को कार्यक्रम में जाने से पहले 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए।

शुक्ला ने आज जारी एक बयान में कहा कि चीन और उसके साथ ही यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया है। इन देशों में इस बार संक्रमण के फैलने की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है। पिछली बार भी भारत में जो संक्रमण फैला था वह विदेशों से आने वाले नागरिकों के कारण फैला था। 

इस अतीत को ध्यान में रखते हुए हमें इंदौर और मध्य प्रदेश को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में जाने से बचाने के लिए पुख्ता व्यवस्था करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर में सरकार के द्वारा 8 से 10 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे विदेश के नागरिकों को कार्यक्रम में भाग लेने के पहले 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए। 

इन सभी नागरिकों की कोरोना के संक्रमण की जांच कराई जाएं। उस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी जाएं। शुक्ला ने मांग की है कि सरकार के द्वारा इस दिशा में गंभीरता के साथ फैसला लिया जाए। यह फैसला जल्दी लिया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकांग्रेसइंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'