लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: टिकट नहीं मिलने पर गुजरात में कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, बीजेपी छोड़ पार्टी में हुए थे शामिल

By भाषा | Updated: April 4, 2019 17:30 IST

डाभी खेड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बिमल शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शाह भाजपा छोड़ कर जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा ने खेड़ा सीट से मौजूदा सांसद देवुसिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है।शाह भाजपा छोड़ कर जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

गुजरात में कांग्रेस के विधायक कालू डाभी ने लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि डाभी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं।

दरअसल, डाभी खेड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, जहां कांग्रेस ने पूर्व मंत्री बिमल शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है। शाह भाजपा छोड़ कर जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। शाह जैन समुदाय से हैं। शाह की उम्मीदवारी से नाराज डाभी ने बृहस्पतिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, उन्होंने खेड़ा जिले की कापडवंज विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रमुख अमित चावड़ा को लिखे अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा है कि वह और उनके समर्थक खेड़ा सीट पर उनके बजाय शाह को उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले से आहत हैं।

इस्तीफा देने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए डाभी ने खुद को टिकट नहीं मिलने के लिए कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद दिनशा पटेल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मैं पहले से विधायक हूं इसलिए मैं लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं था। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बात पर जोर दिया था कि मुझे खेड़ा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, जहां ओबीसी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है।

पार्टी नेताओं ने मुझसे कहा था कि ओबीसी नेता होने के नाते मैं यह सीट जीत सकता हूं। लेकिन पटेल ओबीसी उम्मीदवार नहीं चाहते थे।’’ इस बीच, दोशी ने कहा कि डाभी को मनाने के लिए कोशिशें की जाएंगी। ‘‘हमने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। वह ठाकोर समुदाय से एक मजबूत ओबीसी नेता हैं।’’ भाजपा ने खेड़ा सीट से मौजूदा सांसद देवुसिंह चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है। गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम