लाइव न्यूज़ :

फेसबुक द्वारा हटाए गए 687 पेज पर कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष, कहा- 'बिना जांच के कोई टिप्पणी नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 1, 2019 17:51 IST

फेसबुक ने अपने बयान में बताया कि कुछ लोगों ने अपने कंटेट को फैलाने और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए फर्जी अकाउंट बनाकर कई सारे ग्रुपों को ज्वाइन किया है।

Open in App

फेसबुक ने ये बयान जारी कर बताया है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज और अकाउंट को डिलीट किया गया है। फेसबुक का कहना है कि इन पेजों का सीधे संबंध कांग्रेस के आईटी सेल से था। इस खबर पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, 'जो न्यूज रिपोर्टें आ रही हैं, हम उस पर प्रतिक्रिया देना नहीं चाहते। हमें इसकी जांच करनी होगी कि क्या वे फेसबुक पेज हमसे लिंक्ड थे और इसके बाद ही हम कोई टिप्पणी करेंगे।'  

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ये साफ कर दिया है कि हम इसपर बिना जांच के कोई भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं। पार्टी इसपर अपना पक्ष जांच के बाद रखेगी। फेसबुक के मुताबिक उसने यह कदम सोशल मीडिया प्लेफॉर्म के इन पेजों पर 'संगठित अप्रमाणिक व्यवहार' को देखते हुए उठाया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फेसबुक की यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

फेसबुक ने अपने बयान में बताया कि कुछ लोगों ने अपने कंटेट को फैलाने और एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए फर्जी अटाउंट बनाकर कई सारे ग्रुपों को ज्वाइन किया है। फेसबुक ने कहा, 'ऐसे पेज स्थानीय खबरों को पोस्ट करते हैं और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी की आलोचना करते हैं।' फेसबुक ने साथ ही कहा, 'हालांकि, 'ऐसे लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, पर हमारे रिव्यू से पता चलता है कि इनका जुड़ा कांग्रेस की आईटी सेल से है।  फेसबुक ने साथ ही बताया कि उसने पाकिस्तान से जुड़े करीब 103 पेज को भी हटाया है। इनमें से कई पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से जुड़े हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसफेसबुकलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह