लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किए आपत्तिजनक शब्द, एयर स्ट्राइक पर भी उठाए सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 11, 2019 18:06 IST

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। हालांकि वायुसेना ने साफ कर दिया है कि वह मारे गए आतंकियों की संख्या नहीं बता सकते।

Open in App

महाराष्ट्र के यवतमाल से कांग्रेस के नेता हरिभाऊ राठौड़ एयर स्ट्राइक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। महाराष्ट्र के पूर्व सांसद और विधान पार्षद हरिभाऊ राठौड़ ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए भारतीय वायुसेना का भी मजाक बनाया है। 

हरिभाऊ राठौड़ ने कहा, 'वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान पर हमला कर दिया और 350 लोगों को मार गिराया। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट एयर स्ट्राइक में एक चींटी तक को नहीं मारा है।'  10 मार्च को एक जनसभा में हरिभाऊ राठौड़ ने में ये बात कही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

हरिभाऊ राठौड़ ने कहा, ''पाकिस्तान के मामले को लेकर आखिर पीएम मोदी इतने संवदेनहीन क्यों है? ये पूरा मामला भावनात्मक है और पीएम मोदी इससे खेल रहे हैं। लोग भी पीएम मोदी की हां में हां मिलाकर मोदी, मोदी, मोदी कर रहे हैं।'' हरिभाऊ राठौड़ इसी जनसभा में पीएम मोदी के लिए कुछ बातें आपत्तिजनक भी बोली, जिसको लिखा नहीं जा सकता है। 

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। हालांकि वायुसेना ने अपने अधिकारिक बयान में ये साफ कर दिया है कि सेना का काम टारगेट को हिट करना है ना कि ये गिनना कि टारगेट में कितना नुकसान हुआ है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय वायुसेना स्ट्राइकनरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी