लाइव न्यूज़ :

पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की बढ़त, 670 सीटें जीतीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:54 IST

Open in App

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य के छह जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बढ़त हासिल करते हुए 1564 में से 670 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा 551 सीटों पर विजयी रही है। राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान की गणना शनिवार को हुई। छह जिलों में 78 पंचायत समितियों में कुल 1564 सीटों में से 1562 सीटों के लिए परिणाम घोषित कर कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 670, भाजपा ने 551, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 40, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 11 सीटें जीतीं। वहीं 290 सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे। जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में भाजपा की बढ़त है, जिसने 32 सीटें जीती हैं। कुल 200 सीटों में से 64 सीटों के लिए परिणाम घोषित किए हैं जिनमें से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 25, आरएलपी ने पांच व बसपा ने दो सीटें जीती हैं। पंचायत चुनावों में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उनके निवास पर बधाई दी और फूल मालाएं पहनाकर जश्न मनाया। राज्य के छह जिलों जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही के 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य, छह जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान, उप प्रधानों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए हैं। इनमें से एक जिला परिषद सदस्य और 26 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम