लाइव न्यूज़ :

अलकायदा की तरह आरएसएस?, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा-समझौता एक्सप्रेस में क्या हुआ, सब जानते?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 20:25 IST

आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों पर कई जगहों पर सांप्रदायिक नफरत और हिंसा फैलाने के आरोप लगे हैं, लेकिन अल-कायदा जिस तरह हिंसा फैलाता है और आरएसएस पर जो आरोप हैं, वे अलग तरह के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2007 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी।लोग आरएसएस छोड़ चुके हैं, कहा है कि वहां बम बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आरएसएस और अल-कायदा अलग-अलग हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता उदित राज ने सोमवार को अपनी पार्टी के सहयोगी मणिकम टैगोर के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना आतंकवादी संगठन अल-कायदा से की थी। पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि आरएसएस की गतिविधियां किसी आतंकवादी संगठन की तरह हैं। टैगोर ने रविवार को कहा था कि आरएसएस एक “नफरत पर आधारित संगठन” है और अलकायदा की तरह है। उदित राज ने कहा, “आरएसएस की गतिविधियां एक आतंकवादी संगठन जैसी हैं… अफवाहें फैलाना, झगड़े भड़काने की कोशिश करना… समझौता एक्सप्रेस में क्या हुआ, यह सब जानते हैं।’’ वर्ष 2007 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें लगभग 70 लोगों की मौत हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया, “जो लोग आरएसएस छोड़ चुके हैं, उन्होंने कहा है कि वहां बम बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। टैगोर जी का मतलब यह था कि यह एक विनाशकारी संगठन है जो नफरत फैलाता है। संगठन का काम करने का तरीका एक आतंकवादी संगठन जैसा है।” इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आरएसएस और अल-कायदा अलग-अलग हैं,

लेकिन दोनों का संबंध सांप्रदायिक नफरत फैलाने से है। भारद्वाज ने कहा, “आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों पर कई जगहों पर सांप्रदायिक नफरत और हिंसा फैलाने के आरोप लगे हैं, लेकिन अल-कायदा जिस तरह हिंसा फैलाता है और आरएसएस पर जो आरोप हैं, वे अलग तरह के हैं।

आरएसएस कई अन्य काम भी करता है और खुद को एक वैध संगठन के रूप में प्रस्तुत करने में सक्षम है। अल-कायदा एक घोषित आतंकवादी संगठन है।” लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने टैगोर की टिप्पणी की निंदा की।

उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में कांग्रेस जैसी पार्टी है, जिसका इतिहास आतंकवादियों को संरक्षण देने का रहा है… अब वे किसी और पर उंगली उठा रहे हैं।” उनका कहना था, “आरएसएस एक ऐसा संगठन है जिसने राष्ट्रीय हित में काम किया है। यह दोहरा मापदंड है और गलत है, जिसकी निंदा की जानी चाहिए।”

टॅग्स :Aam Aadmi PartyCongressआरएसएसमोहन भागवतपाकिस्तानउदित राजPakistanPakistan ArmyUdit Raj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?