लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला, कहा- 'प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं, ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र को चलाने का'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 15:37 IST

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा- 'प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं। ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र को चलाने का'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर लखीमपुर खीरी हिंसा पर राहुल ने साधा निशानाकहा- फिर से माफी मांगने का टाइम आ गया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। राहुल गांधी ने कहा- 'प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं। ये कोई तरीका नहीं है लोकतंत्र को चलाने का'

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्षी सांसदों के निलंबन के 14 दिन हो गए हैं। जिन मुद्दों पर सदन में विपक्ष बहस करना चाहती है, उनपर हमें बहस नहीं करने दी जाती। जहां विपक्ष आवाज़ उठाने की कोशिश की जाती है, उन्हें निलंबित कर दिया जाता है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

वहीं लखीमपुर खीरी मामले पर राहुल ने कहा, 'हमने पहले ही कहा था कि एक मंत्री ने किसानों को मारने का काम किया था। पीएम जानते हैं, उनके मंत्रिमंडल में हैं। सबको सच्चाई पता है।' एक ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, फिर से माफ़ी माँगने का टाइम आ गया…लेकिन पहले अभियुक्त के पिता को मंत्री पद से हटाओ।सच सामने है!

 इससे पहले राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद भवन से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस मौके पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने मामले में बोलते हुए कहा, पिछले सत्र में जो हुआ उसे इस सत्र में उठाया गया, जबकि इस सत्र में इसका कोई ताल्लुक़ नहीं है। सदन के अंदर हम पिकनिक करने नहीं आते हैं,सदन में हम आम लोगों का मुद्दा उठाने के लिए आते हैं। अरूण जेटली ने भी कहा था कि सदन को भंग करना भी लोकतंत्र का एक औज़ार है। 

बता दें कि बीते मॉनसून सत्र में ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए पिछले 29 नवंबर को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को इस सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीलखीमपुर खीरी हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील