लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने किया ऐश्वर्या राय के कपड़ों का जिक्र, कही यह बात, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 27, 2022 22:58 IST

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों कदमों ने ‘‘देश का सबसे बड़ा नुकसान’’ कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती, वह काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय के कपड़ों का जिक्र किया है। उन्होंने शाहरुख खान और विराट कोहली के बारे में भी बोला है। कांग्रेस नेता को नोटबंदी और जीएसटी पर भी बयान देते हुए देखा गया है।

भोपाल:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मीडिया की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समाचार माध्यम बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को खास तरजीह दे रहे हैं। 

मीडिया को लेकर क्या बोले राहुल गांधी 

गांधी ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत इंदौर के राजबाड़ा चौराहे पर सभा में कहा, ‘‘हम प्रेस से कहते हैं कि बेरोजगारी, कृषि कर्ज माफी, किसानों और मजदूरों की बात करो, लेकिन ये (मीडियाकर्मी) बताते हैं कि ऐश्वर्या राय ने कैसे कपडे़ पहने हैं या शाहरुख खान ने क्या बोल दिया या विराट कोहली ने कैसे चौका मारा?" 

उन्होंने दावा किया कि मीडिया आम लोगों की आवाज बनने की असली लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रहा है। 

पहले 5 समाचार चैनलों पर होते है पीएम मोदी, 6वें पर होते है अमित शाह- राहुल गांधी

इस पर बोलते हुए गांधी ने कहा, ‘‘टीवी देखते वक्त जब आप समाचार चैनल बदलते हैं, तो पहले पांच चैनलों पर (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी और छठे चैनल पर (गृह मंत्री) अमित शाह दिखाई पड़ते हैं। …लेकिन चैनलों पर आपको किसान का चेहरा और मजदूर के आंसू नहीं दिखने वाले।’’ 

नोटबंदी और जीएसटी पर क्या बोले कांग्रेस नेता

यही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों कदमों ने ‘‘देश का सबसे बड़ा नुकसान’’ कर दिया है। उन्होंने कहा,‘‘जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती, वह काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया है।’’ मामले में गांधी ने बताया कि मध्यप्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के पांचवें दिन वह सूबे के सबसे बड़े शहर इंदौर में रविवार को आठ घंटे पैदल चले है। 

कांग्रेस की सरकार बनी तो इंदौर को बनाएंगे अमेरिका का शिकागो- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अपनी पार्टी के लोगों से कहेंगे कि इंदौर को भारत के सबसे बड़े ‘लॉजिस्टिक्स’ (माल के परिवहन एवं आपूर्ति का काम) केंद्र के रूप में उसी तरह विकसित किया जाए, जिस तरह अमेरिका में शिकागो को विकसित किया गया है। 

गांधी की अगुवाई वाली "भारत जोड़ो यात्रा" के दौरान इंदौर में समाज के अलग-अलग तबकों के लोगों के साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी यात्रा में शामिल हुआ और गांधी कुछ देर के लिए उसकी व्हीलचेयर धकेलते नजर आए है। पदयात्रा से चंद पलों का अवकाश लेते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोटरसाइकिल की सवारी करते भी दिखाई दिए है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस