लाइव न्यूज़ :

पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठे, जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2023 13:24 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उस समय रोक लिया गया जब वे रायपुर के लिए रवाना होने वाले थे। कांग्रेस का आरोप है कि खेड़ा को विमान से उतारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका।दिल्ली पुलिस के अनुसार असम पुलिस से मिली एक सूचना के बाद पवन खेड़ा को रोका गया।एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय रोक लिया जब वे छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने की तैयारी में थे। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि असम पुलिस से मिली एक सूचना के बाद पवन खेड़ा को रोका गया।

कांग्रेस का आरोप है कि खेड़ा को विमान से उतारा गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई कांग्रेसी कार्यकर्ता वहीं धरने पर भी बैठ गए। यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6E204 के उड़ान के कुछ देर पहले हुई।

इस बीच कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'पहले ईडी को छत्तीसगढ़ भेजा गया और अब पवन खेड़ा को फ्लाइट में बैठने से रोका गया जो कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। ये तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम लड़ेंगे और जीत कर रहेंगे।'

पवन खेड़ा को रोके जाने पर नाराज कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'किस आधार पर उन्हें नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं।' सामने आई जानकारी के अनुसार यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6E204 में हुई। पवन खेड़ा के साथ कुछ और कांग्रेसी नेता भी विमान में बैठे थे जो उनके साथ विरोध में नीचे उतर गए और धरने पर बैठ गए।

पवन खेड़ा पर पीएम मोदी के पिता का मजाक उड़ाने का आरोप

पिछले ही हफ्ते पवन खेड़ा अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का मजाक उड़ाया है। इसके आरोप में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। खेड़ा ने उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए यह बयान दिया था।

खेड़ा ने दरअसल गौतम अडानी के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह से जुड़े विवाद को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा नाम लेते हुए पूछा था कि उनका नाम नरेद्र 'गौतमदास मोदी है या दामोदर दास।' पीएम मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। दामोदरदास, मोदी के पिता थे। देश के कई हिस्सों में अपने साथ पिता का नाम भी लिखना एक आम प्रचलन है।

टॅग्स :Pawan KheraCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप