लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा: सिद्धू मारे गए पत्रकार के घर भूख हड़ताल पर बैठे, आशीष मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 8, 2021 21:07 IST

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कांग्रेस नेता ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाते हुए भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है । उन्होंने कहा कि वह तब तक हड़ताल करेंगे , जब तक आशीष मिश्रा जांच में शामिल नहीं होते हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बैठेंगे भूख हड़ताल पर सिद्धू ने कहा कि जब तक आशीष जांच में शामिल नहीं होते तब तक अनशनलखीमपुर खीरी में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी

लखनऊ :  पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा की है कि जब तक प्राथमिक आरोपी आशीष मिश्रा पुलिस जांच में शामिल नहीं हो जाते, वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे ।

नवजोत सिंह सिद्धू को भी गुरूवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर सीमा पर हिरासत में लिया गया था । सिद्धू के साथ उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रास्ते में अन्य मंत्री और विधायक भी थे ।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के कुछ दिनों बाद, जिसमें चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी ।  केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने बुधवार को कहा कि हमले में चालक के घायल होने के बाद कार संतुलन खो बैठी थी और मौके पर मौजूद कुछ लोगों को कुचल दिया था । 

अपने बयान को दोहराते हुए कि अजय मिश्रा ने कहा कि उनके बेटे आशीष मिश्रा कार में मौजूद नहीं थे । साथ ही अजय मिश्रा ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है । आशीष मिश्रा ने भी घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है । 

लखीमपुर खीरी में रविवार की हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए इलाके में एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों ने टक्कर मार दी थी । घटना में दो भाजपा कार्यकर्ता, मिश्रा के ड्राइवर और एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकार रमन कश्यप की भी मौत हो गई । इस प्रदर्शन में किसान शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे ।

 किसानों ने दावा किया कि आशीष मिश्रा वाहनों में से एक में थे, उनके और उनके पिता ने आरोप से इनकार किया, जो कहते हैं कि वे यह साबित करने के लिए सबूत पेश कर सकते हैं कि वह उस समय एक कार्यक्रम में थे ।  

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसानवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह