लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: CWC की बैठक में महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा, वेणुगोपाल ने कहा- कल होगा फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 10:49 IST

चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पार्टियों के नेता बृहस्पतिवार शाम फिर बैठक करने वाले हैं।नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज वर्किंग कमिटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई है और आगे क्या करना है यह भी तय हुआ है।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक खत्म हो चुकी है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई बैठक में महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में  सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति से अवगत कराया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस-एनसीपी की चर्चा रहेगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कल मुंबई में शायद हमारा फैसला होगा। वहीं, बैठक में शामिल कांग्रेस वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कहा कि आज वर्किंग कमिटी की बैठक में इस पर चर्चा हुई है और आगे क्या करना है यह भी तय हुआ है। अब उसी के अनुसार हम आगे का कदम तय करेंगे।' दरअसल, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक और सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पार्टियों ने बुधवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकार का गठन करेगी।

दोनों पार्टियों के नेता बृहस्पतिवार शाम फिर बैठक करने वाले हैं। गत 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। 

टॅग्स :कांग्रेसकांग्रेस कार्य समितिमहाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?