लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की दो टूक, मोदी के मंत्री फाइलों पर हस्ताक्षर करेगें तो नापेंगे जेल का रास्ता?

By शीलेष शर्मा | Updated: September 20, 2019 18:39 IST

कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को जेल भेजे जाने को लेकर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि चिदंबरम और कांग्रेस पार्टी का चरित्र हनन किया जा रहा है।

Open in App

कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को इशारों ही इशारों में यह संकेत दिया कि फाइल पर हस्ताक्षर करने से पहले सोच लें कि इसका रास्ता जेल की ओर जाता है. पार्टी के नेता जयराम रमेश ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को जेल भेजे जाने को लेकर मोदी सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि यह विशुद्ध रूप से बदले की भावना से की गई कार्रवाई है तथा एक षडयंत्र के तहत चिदंबरम और कांग्रेस पार्टी का चरित्र हनन किया जा रहा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री का मानना था कि मोदी सरकार ने जो कदम उठाया है उसके बाद अब कोई मंत्री फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करेगा क्योंकि इसका रास्ता मोदी सरकार ने जेल की ओर तय कर दिया है.

अपने तर्क को पुष्ट करते हुए जयराम ने कहा कि जांच एजेंसियों ने किसी उस अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जिन्होंने फाइल पर हस्ताक्षर किये थे. तथ्यों का हवाला देते हुए जयराम ने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम ने 28 अगस्त 2007 को हस्ताक्षर किए थे जिस फाइल पर उन्होंने हस्ताक्षर किये वहां 11 अन्य हस्ताक्षर भी थे. यह हस्ताक्षर उन अधिकारियों के थे जिन्होंने आईएनएक्स मीडिया सहित 23 अन्य मामलों को स्वीकृत किया था. लेकिन जांच एजेंसियों ने यह क्यों नहीं कहा कि अफसरों ने कोई गलती की है.

गौरतलब है कि एफआईपीबी का गठन 1991 में किया गया था, किसी भी एफआईडी की सबसे पहले समीक्षा करना एफआईपीबी का दायित्व था जिसमें भारत सरकार के छह सचिव, अपनी समीक्षा के बाद अपनी सिफारिश को वित्त मंत्रालय को भेजते है. जहां पुन: इस समीक्षा के बाद अधिकारियों के हस्ताक्षर करने पर जिसमें वित्त सचिव भी शामिल है अंतिम हस्ताक्षर के लिए वित्तमंत्री के पास जाती है.

 सरकार का कोई भी मंत्री अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर उसे स्वीकृत करने या अस्वीकृत करने का फैसला लेता है लेकिन मोदी सरकार ने जो नया प्रचलन शुरु किया है जिसमें मंत्री के हस्ताक्षर  करने पर उसे जेल भेजा गया यह इस दिशा की ओर संकेत दे रहा है कि कोई मंत्री फाइलों पर हस्ताक्षर नही करेगा क्योंकि जो करेगा उसे जेल जाना होगा.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?