लाइव न्यूज़ :

वे केदार बाबा के दर्शन कम, उनके नाम पर अपना दर्शन ज्यादा करा रहे हैं; कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज

By अनिल शर्मा | Updated: November 5, 2021 14:17 IST

केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में जितने यात्री यहां आए हैं,अगले 10 साल में उससे कई ज़्यादा लोग यहां आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे हैंमंदिर परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी के केदारनाथ यात्रा को लेकर हरीश रावत ने उनपर निशाना साधा

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम पहुंचने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तंज कसा है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यहां केदार बाबा का दर्शन कम कर रहे हैं उनके नाम पर अपना दर्शन ज्यादा करा रहे हैं।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं मंदिर परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वज़नी प्रतिमा का अनावरण किया। 

हरीश रावत ने पीएम का नाम लेते हुए कहा, 'वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) केदार बाबा के दर्शन कम कर रहे हैं, केदार बाबा का नाम लेकर अपने दर्शन लोगों को ज़्यादा दिखा रहे हैं।'  उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस हर जिले में जहां-जहां ज्योतिर्लिंग है वहां जलाभिषेक कर रही है। हम शिव, गंगा और देव भक्त है।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में जितने यात्री यहां आए हैं, अगले 10 साल में उससे कई ज़्यादा लोग यहां आने वाले हैं। मेरे शब्द लिखकर रखिए 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। 

चारो धाम हाईवे से जुड़ेंगेपीएम ने परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि चारों धाम हाईवे से जुड़ रहे हैं। भविष्य में श्रद्धालु केदारनाथ धाम में कार से आ सके इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऋषिकेश और कर्णप्रयाग को रेल मार्ग से जोड़ा जा रहा है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को लाभ मिलने वाला है।

टॅग्स :हरीश रावतनरेंद्र मोदीकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो