लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह की सफाई, कहा- मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं संघी आतंकवाद की बात कही

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 16, 2018 07:43 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

Open in App

भोपाल, 16 जून: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में अपने एक बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि  मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है।

दिग्विजय सिंह कहा कि मैंने कई मामले उठाए जिसमें सजा भी हुई है, हिंदू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है। दरअसल इन दिनों दिग्विजय सिंह एकता यात्रा पर हैं, इसी दौरान सागर में उन्होंने कहा कि लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं मुस्लिम परस्त हूं और हिंदू विरोधी हूं, मैं पूछना चाहता हूं कि एक बीजेपी नेता ऐसा बता दे जिसने नर्मदा, ओंकारेश्वर और गोवर्धन परिक्रमा की हो या एकादशी का व्रत रखा हो।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मैंने जितनी धार्मिक यात्राएं की और हिन्दू धर्म पालन किया उतना बीजेपी के एक भी नेता ने नहीं की है। उनके इस बयान ने जमकर विवाद पैदा किया, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह इन दिनों एमपी में कांग्रेसजनों के बीच एकता यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस के दिग्गज इस दौरान लोगों के बीच चर्चा भी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म की राजनीति करती है। वह धर्म के नाम पर पैसा बटोरना और नफरत फैलाने का काम कर रही है।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए