लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर भारी पड़ा अपना ही ट्वीट, कुछ पल में बदले, जानिए पीएम मोदी के बारे में क्या कहा था...

By शीलेष शर्मा | Updated: December 1, 2020 20:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने वाले वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी है। आनंद शर्मा का कहना है कि पहले ट्वीट में कुछ गलती के कारण लाइनें मिसप्लेस (गलत जगह) हो गई, जिसकी वजह से भ्रम पैदा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा ने अपने ट्वीट में संशोधन किया है।आनंद शर्मा उस ग्रुप 23 के सदस्य हैं, जिसने नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व ने अब पार्टी उन नेताओं पर कड़ा रुख अपनाने का फ़ैसला किया है, जो पार्टी लाइन के बाहर जा कर पार्टी लाइन के विपरीत बयान जारी करेंगे।

नेतृत्व के कड़े रुख का खुलासा उस समय हुआ जब पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को आनन -फ़ानन में  अपने उस ट्वीट को दुरुस्त करना पड़ा, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैक्सीन निर्माता कंपनियों के दौरे को लेकर मोदी की शान में कसीदे पढ़े थे।

ट्वीट जारी होते ही कांग्रेस आलाकमान को जब इसकी जानकारी मिली तो 10 जनपथ से आनंद शर्मा को फ़ोन पहुंचा इस चेतावनी के साथ कि अगर उनको अलग रास्ता चुनना है तो चुन लें, पार्टी में रहकर उनको पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने की इजाज़त नहीं दी जा सकती है।

आनंद शर्मा के लिये यह बड़ा झटका था, उन्होंने सफाई देते हुये आलाकमान को भरोसा दिया कि वह तत्काल अपने ट्वीट को दुरुस्त कर रहे हैं। अगले कुछ मिनटों में आनंद शर्मा ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें मोदी की जगह वैज्ञानिकों की तारीफ़ थी। दरअसल आनंद शर्मा उस ग्रुप 23 के सदस्य हैं, जिसने नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठा कर पार्टी में कोहराम मचा दिया था। 

उल्लेखनीय है कि आनंद शर्मा का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त हो रहा है, वह हिमाचल प्रदेश से चुन कर 2016 में राज्य सभा पहुंचे थे। चूँकि कांग्रेस के पास अब उतनी सदस्य संख्या नहीं है कि आनंद फिर से चुन कर आ सकें। सूत्र बताते हैं कि आनंद की बैचेनी का यह बड़ा कारण बना हुआ है। चूँकि यही संकट   ग्रुप 23 के सदस्य गुलामनवी आज़ाद के सामने है ,क्योंकि  उनको  2021 के बाद राज्य सभा की सीट मिलती नज़र नहीं आ रही है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए