लाइव न्यूज़ :

सांसदों की सैलरी में 30 प्रतिशत कटौती के बाद सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, सरकारी विज्ञापन रोकने समेत कई मांगों को रखा सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 14:01 IST

सोनिया गांधी ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का समर्थन करते हुए कहा कि 'पीएम केयर्स' कोष की राशि को भी प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में हस्तातंरित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देसांसदों की सैलरी में 30 प्रतिशत की कटौती का सोनिया गांधी ने समर्थन किया है।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखे लेटर में कई सुझाव दिए।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए ऐलान किया है कि सभी सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती की जाएगी। सरकार के इस फैसला का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समर्थन किया है और इस कदम को समय की जरूरत बताया है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सांसदों के वेतन में 30 प्रतिशत की कमी करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का समर्थन किया है।

सोनिया गांधी ने सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती का समर्थन करते हुए कहा कि 'पीएम केयर्स' कोष की राशि को भी प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में हस्तातंरित किया जाए।

लेटर में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकार के खर्च में 30 फीसदी की कटौती और 'सेंट्रल विस्टा' परियोजना को स्थगित करने सहित कई कदम उठाए जाएं।

इसके साथ ही सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को यह सुझाव भी दिया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और नौकरशाहों के विदेश दौरों को स्थगित करने और सरकारी विज्ञापनों पर भी रोक लगाने की जरूरत है।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां