लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने 2 नवंबर को बुलाई कांग्रेस के महासचिवों की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2019 15:53 IST

हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोनिया गांधी की ये बैठक अहम साबित हो सकती है। माना जा रहा है कि इसमें कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने 2 नवंबर को बुलाई कांग्रेस महासचिवों की बैठकसंगठनात्मक मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस की अहम बैठक

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सभी महासचिवों की बैठक बुलाई है। यह बैठक 2 नवंबर को होगी और इसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। माना जा रहे है कि इसमें पार्टी के दूसरे बड़े चेहरे और दूसरे राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल में इस बारे में और जानकारी का इंतजार है। बहरहाल, ये बैठक अहम मानी जा रही है।

हाल में महाराष्ट्र और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव से पहले से ही कांग्रेस में काफी उठापटक देखने को मिलती रही थी। खासकर महाराष्ट्र में संजय निरुपम ने जिस तरह टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी पर नाराजगी जताई थी, उससे सोनिया गांधी टीम और राहुल गांधी टीम जैसी अटकलें भी शुरू हो गई थी। चुनाव के नतीजे भी पार्टी के लिए उत्साहजनक नहीं रहे लेकिन हरियाणा में पार्टी का प्रदर्शन जरूर बेहतर रहा। इसके बावजूद बीजेपी गठबंधन की वजह से सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही।

इससे पहले सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के विशेष समूह की बैठक पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुई थी। इसमें महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सोनिया गांधी ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और भविष्य की रणनीति पर पार्टी का रुख तय करने के मकसद से हाल ही में 17 सदस्यीय विशेष समूह का गठन किया है, जिसकी यह पहली बैठक रही। 

विशेष समूह की बैठक में दो राज्यों के विधानसभा चुनाव एवं कुछ अन्य राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव के गुरुवार को घोषित किए गये नतीजों के साथ ही संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति, पीएसयू के मुद्दे और कुछ अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा तथा पार्टी का आगे का रुख एवं नीति पर बात की गई थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल