रक्षाबंधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर की तस्वीर, कहा- दुनिया का सबसे अच्छा भाई राहुल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2019 07:43 PM2019-08-15T19:43:22+5:302019-08-15T21:46:59+5:30
प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुरानी यादों को साझा किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ हैं। यह फोटो दोनों के बचपन की है।
आज पूरे देश भर में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पूरे देश में लोग जश्न में डूबे हुए हैं।
हर ओर उल्लास और उमंग है। लालकिले से भाषण देकर प्रधानमंत्री अपने आवास पहुंचे तो वहां उन्होंने बच्चों से राखी बंधवाई। रक्षा बंधन के पर्व पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां, मुस्लिम महिलाएं और अन्य क्षेत्रों से महिलाएं प्रधानमंत्री को राखी बांधने पहुंची थीं।
इस बीच, रक्षाबंधन के अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टि्वटर पर एक तस्वीर शेयर की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुरानी यादों को साझा किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ हैं। यह फोटो दोनों के बचपन की है।
@RahulGandhi I guess things haven’t changed that much, haan?! 😘..best brother in the world! pic.twitter.com/rD3CrvHY8v
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 15, 2019
फोटो ट्वीट करने के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, "@RahulGandhi मुझे लगता है चीजें उतनी भी नहीं बदली हैं, क्यों? दुनिया का सबसे अच्छा भाई!" प्रियंका ने राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई बताया।