लाइव न्यूज़ :

MP: शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 05:12 IST

राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 25 जून से प्रारंभ होगा। यह सत्र 29 जून तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठक होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र माना जा रहा है।

Open in App

भोपाल, 21 जूनः मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने बुधवार को विधानसभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह को राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। सिंह ने यहां विधानसभा पहुंचकर प्रमुख सचिव को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 25 जून से प्रारंभ होगा। यह सत्र 29 जून तक चलेगा।

इस दौरान पांच बैठक होने की संभावना है। मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र माना जा रहा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देने के बाद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में उम्मीद जताई कि विधानसभा में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी। 

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष को अपनी बात रखने की पूरी आजादी है और इसका सम्मान राज्य सरकार द्वारा भी किया जाना चाहिए। इधर, शिवराज सरकार के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह दूसरी बार यह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं। 

इसके पूर्व तेरहवीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने 28 नवंबर 2011 को अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन उनके अविश्वास प्रस्ताव लाते ही कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके चलते कांग्रेस में खलबली मच गई और करीब 25 घंटे से ज्यादा की चर्चा के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप