लाइव न्यूज़ :

डीके सुरेश के 'अलग देश की मांग' वाले बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, अलग देश की मांग करना पार्टी की नीति नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2024 19:17 IST

प्रेस वार्ता में चिदम्बरम से बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सांसद के विवादित बायन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अलग देश की माँग करना कांग्रेस पार्टी की नीति या कांग्रेस पार्टी की स्थिति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम ने डीके सुरेश के बयान से किनारा कियाउन्होंने कहा, अलग देश की माँग करना कांग्रेस पार्टी की नीति या कांग्रेस पार्टी की स्थिति नहीं हैबजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर निशाना साधते हुए अलग राष्ट्र की मांग की बात कही थी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के अलग देश की मांग वाले बयान पर पार्टी ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी। पार्टी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम ने डीके सुरेश के बयान से किनारा किया। प्रेस वार्ता में चिदम्बरम से बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से सांसद के विवादित बायन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अलग देश की माँग करना कांग्रेस पार्टी की नीति या कांग्रेस पार्टी की स्थिति नहीं है। बाकी के लिए आपको श्री सुरेश से पूछना होगा। 

दरअसल, गुरुवार को बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु ग्रामीण कांग्रेस सांसद और कर्नाटक के डिप्टी सीएम भाई डीके सुरेश ने केंद्र पर निशाना साधते हुए अलग राष्ट्र की मांग की बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा, "अगर अनुदान में भेदभाव सही नहीं है तो अलग राष्ट्र दीजिए।"

उन्होंने अपने बयान में कहा, "अगर अनुदान में भेदभाव इसी तरह जारी रहा तो यह अपरिहार्य है कि दक्षिण भारतीयों को अलग राष्ट्र के लिए आवाज उठानी चाहिए। हमारे राज्य को अपना हिस्सा नहीं मिल रहा है। वे हमारा पैसा उत्तर भारत को दे रहे हैं। केंद्र सभी मामलों में राज्य के साथ अन्याय कर रहा है। हिंदी पक्ष हम पर दबाव डाल रहा है। राज्य को अनुदान के आवंटन में हमेशा अन्याय होता है।"

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश ने कहा कि यह चुनावी बजट है और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा, “यह चुनावी बजट है। अंतरिम बजट में सिर्फ नाम बदले गए हैं। उन्होंने कुछ संस्कृत नाम पेश किए हैं और योजनाएं पेश की हैं।”

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम