लाइव न्यूज़ :

किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदेशव्यापी सरकार जगाओ कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 23, 2020 19:59 IST

Open in App

लखनऊ, 23 दिसम्बर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर जबरदस्त सर्दी के बीच पिछले 28 दिनों से जारी किसान आन्दोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी ‘ताली-थाली बजाओ और सरकार जगाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

उप्र कांग्रेस की ओर से मंगलवार शाम को जारी एक बयान में कहा गया है कि किसानो के मामले पर सो रही भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों एवं उसके जनप्रतिनिधियों(सांसदों, विधायकों) को जगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज किसान दिवस(पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती) पर प्रदेशव्यापी ‘ताली-थाली बजाओ और सरकार जगाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया।

बयान में कहा गया है कि प्रदेश की राजधानी की लखनऊ में खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने आवास बहुखण्डी-विधायक निवास, डालीबाग पर ताली-थाली बजाकर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों को गहरी निद्रा से जगाने का प्रयास किया।

इसमें कहा गया है कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों-सांसदों, विधायकों के आवासों/कार्यालयों पर ताली-थाली बजाकर आन्दोलन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ताली-थाली बजाने के बाद कहा कि पिछले 28 दिनों से हमारे देश का अन्नदाता जबरदस्त सर्दी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा की सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं, लेकिन सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि आन्दोलनरत किसान कितनी मुसीबत में अपनों को खोते जा रहे हैं ।

लल्लू ने कहा कि अब तक 28 किसानों की दुखद मौत हो चुकी हैं तथा आज से देश का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान 18 घण्टे भोजन न करने (उपवास) पर है और भाजपा की सरकार एवं उनके प्रतिनिधि(सांसद-विधायक) अहंकार में कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा खुद अपनी रैली कर रही है और प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जब सांकेतिक रूप से कोई समर्थन व्यक्त करना चाहते हैं तो या तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है या उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस तानाशाही से केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार हमारे अन्नदाता किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसानों की मांगें पूरी होने तक कांग्रेस सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी ।’’

इसी क्रम में आज पूरे प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पार्टी के जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने व्यापक रूप से भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवास एवं कार्यालयों का घेराव किया तथा ताली-थाली बजाकर उन्हें सचेत किया कि वह अहंकारी रवैया त्यागकर अन्नदाता किसानों के समर्थन में उनकी मांगों को पूरा करने के लिए आगे आयें और जिन किसानों के बल पर आज वह सत्ता में बैठे हैं मुसीबत के समय उनका साथ दें।

इस आन्दोलन में जहां राजधानी लखनऊ में स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने ताली-थाली बजाकर आन्दोलन में भाग लिया वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों वाराणसी में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गाजियाबाद में भाजपा विधायक के आवास का घेराव कर ताली-थाली बजाकर आन्दोलन किया गया।

बयान के मुताबिक प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लखनऊ में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान को हाउस अरेस्ट किया गया। मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल को नजरबंद किया गया।

इसमें कहा गया है कि इसी प्रकार लखीमपुर में जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पलिया के विधायक आवास का घेराव किया गया। गोण्डा, फर्रूखाबाद, बुलन्दशहर, फिरोजाबाद में जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रोका। इसके अलावा झांसी, जालौन, अमरोहा, बांदा, और इटावा में कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी क्रम में बाराबंकी, फैजाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, बहराइच, आगरा, हाथरस, कानपुर, उरई, बलिया, गाजीपुर, अम्बेडकरनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, बरेली, शाहजहांपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस द्वारा इस प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गोरखपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार गोरखपुर में किसान कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाली ताली बजाकर बजाकर विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के विधायक राधा मोहन अग्रवाल के घर को घेरने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता अधिकारियों को ज्ञापन देकर वहां से चले गयें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल