लाइव न्यूज़ :

सऊदी प्रिंस को गले लगाने पर कांग्रेस ने की पीएम मोदी की आलोचना, वीडियो ट्वीट कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: February 20, 2019 13:34 IST

सऊदी प्रिंस ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आए हैं जब कुछ ही दिन पहले जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था।

Open in App

कांग्रेस ने भारत दौरे पर आये सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। कांग्रेस ने कहा है कि पाकिस्तान को अरबों रुपये सौगान देने का वादा करने वाले सऊदी प्रिंस का ऐसा स्वागत कर पीएम मोदी ने दिखा दिया है कि वे देश, शहीदों और भारत के हर सैनिक के काम और त्याग के बारे में क्या सोचते हैं।

सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान के दौरे के बाद मंगलवार शाम भारत पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों गले भी मिले। कांग्रेस ने इसी लम्हे का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। 

कांग्रेस ने साथ ही एक और ट्वीट भी किया और कहा कि पाकिस्तान पीएम इमरान खान सहित सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भी पुलवामा हिंसा की निंदा नहीं की है। कांग्रेस के अनुसार इसके बदले उन्होंने पाकिस्तान के 'आतंक-विरोधी' कोशिशों की तारीफ की है। कांग्रेस के मुताबिक इससे मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की लिस्ट में शामिल कराने की कोशिशों को झटका लगा है।

बता दें कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में प्रिंस सलमान रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे थे। इसके बाद वे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे। भारत ने उनके पाकिस्तान से यहां के दौरे पर आने को लेकर आपत्ति जताई थी।

सऊदी अरब के शाहजादे ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आए हैं जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

प्रिंस सलमान का राष्ट्रपति भवन में हुआ स्वागत

प्रिंस सलमान का बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की। वैसे पीएम मोदी और प्रिंस के बीच बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होनी है। माना जा रहा है कि भारत इस दौरान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरबकांग्रेसरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम