लाइव न्यूज़ :

राहुल के लौटते ही नये अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में सुगबुगाहट!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2019 07:42 IST

पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है जिसमें प्रियंका को अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत की गयी है. हालांकि प्रियंका गांधी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है बावजूद इसके इन नेताओं का दबाव बदस्तूर जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवा नेताओं की ओर से भी प्रियंका को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की जा रही है.  सोनिया गांधी का इशारा मिलते ही पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल कार्यसमिति बुलाने का निर्णय करेगें जिसमें इस मुद्दे पर विचार होगा.

राहुल गांधी के स्वदेश लौटते ही कांग्रेस में नये अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो गई है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेताओं का एक बड़ा वर्ग सोनिया गांधी पर इस बात के  लिए दबाव बना रहा है कि नये अध्यक्ष का पद प्रियंका गांधी को सौंप दिया जाए.

सूत्र बताते है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है जिसमें प्रियंका को अध्यक्ष बनाये जाने की वकालत की गयी है. हालांकि प्रियंका गांधी अध्यक्ष बनने के लिए तैयार नहीं है बावजूद इसके इन नेताओं का दबाव बदस्तूर जारी है. इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह का नाम शामिल है. इसके अलावा युवा नेताओं की ओर से भी प्रियंका को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की जा रही है. 

जबकि दूसरी ओर पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को यह समझाने में जुटे है कि प्रियंका गांधी को इस समय अध्यक्ष पद सौंपना पार्टी के हित में नहीं होगा. सूत्रों ने दावा किया कि जिन नेताओं ने सोनिया को यह दलील दी उनका तर्क है कि प्रियंका को अध्यक्ष बनाते ही भाजपा और मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा पर अपना शिंकजा कसना शुरु कर देगी और उसकी कोशिश होगी कि प्रियंका की छवि को धूमिल किया जाए.  इन नेताओं ने सोनिया को यह भी सुझाव दिया कि यदि प्रियंका को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जानी है तो यह लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही सौंपी जानी चाहिए. 

परस्पर विरोधी सुझावों के कारण सोनिया गांधी यह तय नहीं कर पा रही है कि नया अध्यक्ष किसे बनाया जाए. पार्टी सूत्र बताते है कि राहुल के स्वदेश लौटने के बाद शुरु हुई चर्चा में इस मुद्दे पर नये सिरे से विचार शुरु किया जा रहा है हालांकि राहुल इस मामले में अपनी कोई राय देने के लिए तैयार नहीं हो रहे है. जो नेता  गांधी परिवार से बाहर से अध्यक्ष बनाने की वकालत कर रहे है उनमें जयराम रमेश, अहमद पटेल, आनंद शर्मा सहित दूसरे नाम शामिल है.

माना जा रहा है कि सोनिया गांधी का इशारा मिलते ही पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल कार्यसमिति बुलाने का निर्णय करेगें जिसमें इस मुद्दे पर विचार होगा.  क्योंकि पार्टी अध्यक्ष न होने के कारण पार्टी में अनेक महत्वपूर्ण फैसले अधर में लटके हुए है हालांकि के.सी. वेणुगोपाल ने दलील दी की कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश जरुर की है लेकिन कार्यसमिति नेअभी उसे स्वीकर नहीं किया है और जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं होता तब तक राहुल ही पार्टी के अध्यक्ष है. 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसप्रियंका गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम