लाइव न्यूज़ :

बालासाहब थोरात बनेंगे महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2019 07:49 IST

चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा था. राज्य में पार्टी को महज एक सीट मिली थी. चव्हाण खुद नांदेड़ से हार गए थे.

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहब थोरात, अशोक चव्हाण की जगह महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बनने वाले हैं. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस के बदतर प्रदर्शन के बाद पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा था. राज्य में पार्टी को महज एक सीट मिली थी. चव्हाण खुद नांदेड़ से हार गए थे.

वरिष्ठ नेता ने कहा, ''पार्टी थोरात के साथ अलग-अलग समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है. हम समावेशी का संदेश देना चाहेंगे. थोरात की नियुक्ति पर औपचारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है.'' एक समय राज्य में मजबूत स्थिति में रही कांग्रेस के सामने राज्य में पार्टी का फिर से आधार बढ़ाने की चुनौती है.

अशोक चव्हाण ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने की अपील कर चुके हैं. अहमदनगर जिले में संगमनेर से 2009 में विधायक चुने गए थोरात ने संगमनेर में कई सहकारी शिक्षा संस्थानों की शुरुआत की. वे दुग्ध सहकारी आंदोलन में योगदान के लिए भी जाने जाते हैं.

टॅग्स :कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत