लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार की निंदा की

By भाषा | Updated: January 24, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी कांग्रेस ने ईंधन की कीमतों में ‘भारी’ वृद्धि को लेकर रविवार को केन्द्र सरकार की आलोचना की और लोगों को राहत देने के वास्ते केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को तुरन्त वापस लिये जाने की मांग की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।

एक सप्ताह में चौथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने रविवार को दिल्ली में कहा कि पेट्रोल की कीमत 85.70 रुपये प्रति लीटर हो गई और डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया हैं।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस के शासन के दौरान जब हमने मई, 2014 में सत्ता छोड़ी थी, तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 71.51 रुपये और 57.28 रुपये प्रति लीटर थीं, और अब कच्चे तेल की कीमतें उस समय की तुलना में आधी हो गई है लेकिन आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 85.70 रुपये प्रति लीटर और 75.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।’’

माकन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े छह वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 20,00,000 करोड़ रुपये अर्जित किये है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यह 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक कहां गये।’’

माकन ने पूछा, ‘‘क्या यह श्री (नरेन्द्र) मोदी के पूंजीवादी मित्रों की जेब में गया है। कांग्रेस, सरकार से यही जानना चाहती है।’’

इससे पहले गांधी ने एक ट्वीट कर कहा,‘‘ मोदी जी जीडीपी- गैस, डीजल और पेट्रोल में बेतहाशा वृद्धि लाए हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ लोग मंहगाई से परेशान है और मोदी सरकार कर इकट्ठा करने में व्यस्त है।’’

गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

माकन ने पूछा, ‘‘हमारे जवानों के महंगाई भत्ते में कटौती की जा रही है, हमारे एमएसएमई बैंकों का ऋण चुकाने के दबाव में हैं, कराधान अधिकारियों के दबाव में है, देशभर में व्यापक बेरोजगारी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो यह राशि कहां गई?’’

माकन ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार में सब्सिडी पर 12 सिलेंडर दिए जाते थे, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा