लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सीबीआई, एनआईए, ईडी का दुरुपयोग, सरकार की नीति से लोग नाखुश

By शीलेष शर्मा | Updated: October 26, 2020 21:21 IST

सरकार के तौर तरीकों से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज चौराहे पर खड़ा है क्योंकि लोगों के मौलिक अधिकारों को, विचारों की आज़ादी को दबाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई, एनआईए, ईडी जैसी संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता दिख रहा है।किसी को देशद्रोही, किसी को आतंकवादी और किसी को राष्ट्र विरोधी करार दे दिया जाता है।कोई प्रदर्शन होता है तो षडयंत्र के ज़रिये जाँच एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया जाता है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को अपने राजनीतिक हितों के लिए उन लोगों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है जो लोग सरकार की नीतियों और उसके फ़ैसलों से सहमत नहीं हैं।

सीबीआई, एनआईए, ईडी जैसी संस्थाओं का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता दिख रहा है, यह बात कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज मोदी सरकार पर हमला  बोलते हुए कही। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि सरकार के तौर तरीकों से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज चौराहे पर खड़ा है क्योंकि लोगों के मौलिक अधिकारों को, विचारों की आज़ादी को दबाया जा रहा है।

किसी को देशद्रोही, किसी को आतंकवादी और किसी को राष्ट्र विरोधी करार दे दिया जाता है। लम्बे संघर्ष के बाद इस देश ने लोकतंत्र की जो बुनियाद डाली वह हिलती नज़र आ रही है। कोई प्रदर्शन होता है तो षडयंत्र के ज़रिये जाँच एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी बदले की भावना से काम कर रहे हैं। लोगों को दबाने और कुचलने के लिए वे कोई मौक़ा नहीं छोड़ते।  सच तो ये है कि  यह सब कुछ प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर हो रहा है। सोनिया के इस विचार के बाद पार्टी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया।

पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री मोदी और उनके सलाहकार चुन चुन कर बदले की भावना से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं।   उल्लेखनीय है कि  सोनिया गांधी की यह  टिप्पणी उस समय आयी है जब आयकर द्वारा बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर छापे की करवाई की गयी और उसी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब किसान विधेयकों के खिलाफ विधान सभा में क़ानून पारित किया तो उनके पुत्र के खिलाफ 'मनी लॉन्डरिंग'  का केस खोल दिया गया।  इससे पहले कर्नाटक में , राजस्थान में , मध्य प्रदेश में , कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है।  

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रवर्तन निदेशालयसीबीआईनरेंद्र मोदीएनआईएराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस