लाइव न्यूज़ :

भाजपा-शिवसेना सरकार ने बताया किसानों की कर्ज माफी की सबसे बड़ी योजना, विपक्ष ने कहा 50 प्रतिशत लोगों को नहीं मिली छूट

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:57 IST

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को पूर्ण कर्ज माफी नहीं दी, लेकिन बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। पवार ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने बैंकों को धोखा देने वाले उद्योगपतियों को 86,000 करोड़ रूपए दिए लेकिन आत्महत्या करने वाले किसानों को कोई राहत नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने सावंत के आरोपों को निराधार बताया।

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा-शिवसेना सरकार के उस दावे को गलत करार दिया जिसमें कहा गया था कि 89 लाख किसानों के लिए 34,000 करोड़ रुपये की उसकी कर्ज माफी देश में सबसे बड़ी है। विपक्षी दल ने दावा किया कि छूट के हकदार 50 प्रतिशत लोगों को अभी तक लाभ नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने योजना की शुरुआत करते हुए इसे देश में सबसे बड़ी बताया था। 

महाराष्ट्रकांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर ऋण माफी योजना की घोषणा की। लेकिन इसकी घोषणा के 27 महीने बाद भी कई लाख किसान छोड़ दिए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि योजना के लाभार्थियों की अंतिम संख्या जारी होने के बाद कांग्रेस के इस रूख की पुष्टि होती है कि कई किसानों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। 

सावंत ने कहा कि 31 अगस्त तक के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि कुल 44,04,147 किसानों को 18,761 करोड़ रुपये की ऋण माफी मिली है। इसका अर्थ यह है कि लगभग 45 लाख किसानों के ऋण अभी माफ किए जाने हैं। 

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने सावंत के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा, ‘‘89 लाख किसानों का आंकड़ा राज्य स्तरीय बैंकर समिति (एसएलबीसी) द्वारा दिया गया था। जब आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए, बैंकों ने 15 लाख खाते हटा दिए।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया है कि केवल जरूरतमंद किसानों को ही लाभ हो, क्योंकि पैसा लोगों का है। 

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों को 89 लाख किसानों की सूची से बाहर करने का फैसला किया। इस बीच राकांपा प्रमुख शरद पवार ने किसानों के ऋणों को पूरी तरह से माफ नहीं करने को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकारों पर निशाना साधा। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले जालना शहर में राकांपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों को पूर्ण कर्ज माफी नहीं दी, लेकिन बैंकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। पवार ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने बैंकों को धोखा देने वाले उद्योगपतियों को 86,000 करोड़ रूपए दिए लेकिन आत्महत्या करने वाले किसानों को कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित पश्चिमी महाराष्ट्र में कैंप नहीं किया। पवार ने कहा कि 1993 के लातूर भूकंप के दौरान, जब वह मुख्यमंत्री थे, तब वह राहत कार्यों की देखरेख के लिए कई दिनों तक वहां रहे थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया