लाइव न्यूज़ :

'तब आपके 85 सांसद क्या कर रहे थे', द कश्मीर फाइल्स को लेकर कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2022 07:53 IST

पीएम मोदी के द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए बयान पर विपक्ष हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि पीएम मोदी सरकार कब तक नफरत और झूठ साझा करने के लिए राजनीतिक अवसर तलाशती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देद कश्मीर फाइल्स को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने आ चुके हैंपीएम मोदी के द कश्मीर फाइल्स को लेकर विरोधियों पर दिए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया हैकांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा है कि तब आपके 85 सांसद क्या कर रहे थे

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी के मंगलवार बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिए बयान पर विपक्ष हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा कि पीएम मोदी सरकार कब तक नफरत और झूठ साझा करने के लिए राजनीतिक अवसर तलाशती रहेगी।

भाजपा का मूल संगठन फूट डालो और राज करो को अपनाया

सुरजेवाला ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा, आपका मूल संगठन 1925 में अपने गठन के बाद से देश के स्वतंत्रता आंदोलन और बापू के खिलाफ खड़ा था। यह हर बार असहयोग आंदोलन या सविनय अवज्ञा या भारत छोड़ो में अंग्रेजों के साथ खड़ा था। जब देश आजाद हुआ, तो उसने फूट डालो और राज करो को अपनाया। 

ये भी पढ़ेंः जिन्हें द कश्मीर फाइल्स पसंद नहीं वे दूसरी बनाएं, बोले पीएम मोदी- अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमने वाली जमात 4-5 दिनों से बौखला गई है

..,तो भाजपा के 85 सांसद क्या कर रहे थे

कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए राज्यपाल जगमोहन को दोषी ठहराते हुए कांग्रेस नेता ने पूछा कि जब कश्मीरी पंडितों को घाटी से भागने के लिए मजबूर किया गया, तो भाजपा के पास 85 सांसद थे। तब भाजपा के 85 सांसद क्या कर रहे थे, जिनके समर्थन से केंद्र में वीपी सिंह की सरकार चल रही थी? मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने के बजाय राज्यपाल ने पंडितों को भागने के लिए क्यों उकसाया?" 

भाजपा ने इस त्रासदी को मौन समर्थन दियाः कांग्रेस

सुरजेवाला ने कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार को भाजपा के मौन समर्थन की बात करते हुए कहा कि जब कश्मीरी पंडितों को सताया जा रहा था और भाजपा समर्थित सरकार के तहत भाग रहे थे, राजीव गांधी ने संसद का घेराव किया और आवाज उठाई। लेकिन भाजपा ने इस त्रासदी को मौन समर्थन दिया, राजनीतिक लाभ के लिए 'रथ यात्रा' निकाली।

घृणा की खेती से लाभ की फसल कब तक

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने घाटी के लिए जो कुछ किया, उसे गिनाते हुए सुरजेवाला ने कहा कि कश्मीर की स्थिति फिर से खराब हो गई है और अब उन्होंने 'फिल्म' दिखाना शुरू कर दिया है। "घृणा की खेती से लाभ की फसल कब तक?"

द कश्मीर फाइल्स पर क्या कहा था पीएम मोदी ने ?

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मंगलवार द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के झंडे लेकर घूमने वाले पिछले 5-6 दिनों से बौखलाए हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा, जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वो पूरी जमात पिछले 4-5 दिनों से बौखला गई है। और कहां फिल्म की आर्ट, तथ्यों के आधार इसकी विवेचना करने के बजाय इसके दुष्प्रचार के लिए मुहिम चला रखे हैं। कोई सत्य उजागर करने का साहस करे। उसको जो सत्य लगा उसने उजागर करने की कोशिश की। लेकिन उस सत्य को ना समझने की तैयारी, न स्वीकारने की तैयारी ना ही दुनिया इसे देखे इसकी मंजूरी है, जिस तरह से पिछले 5-6 दिनों से षड्यंत्र चल रहा है।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सRandeep Singh Surjewalaनरेंद्र मोदीVivek Ranjan AgnihotriBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी