लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में फेरबदल तेज, झारखंड के अध्यक्ष होंगे राजेश ठाकुर, जानें किसे मिली मेघालय की कमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2021 22:20 IST

लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने झारखंड में अपने वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर को बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा चार अन्य नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके साथ ही, लोकसभा सदस्य विंसेट एच पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।

ठाकुर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के साथ ही गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष थे तथा कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा और संजय पासवान कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मेघालय में विंसेट पाला को अध्यक्ष बनाने के साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व ने अम्पारीन लिंगदोह, मार्थोन संगमा और जेम्स लिंगदोह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले सेलेस्टीन लिंगदोह मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीझारखंडमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर