लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: कांग्रेस ने उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की बड़ी जीत, कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2022 14:58 IST

उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। हरियाणा कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

नई दिल्ली:कांग्रेस ने अपनी हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह कई बार विधायक भी रहे हैं।

उदयभान ने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे। हुड्डा ग्रुप लंबे समय से अपने खेमे का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा था।

कुमारी सैलजा से पहले हुड्डा समूह का विवाद पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर था जिन्होंने बाद में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। तंवर हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?