लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और अकाली दल Covid-19 पर पीएम की बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 17:56 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण पीएम मोदी की उपस्थिति में इस बैठक में कोविड -19 पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल हॉल में बैठक करवाने पर अड़ी कांग्रेसकिसानों के मुद्दे का समाधान पहले चाहता हैं अकाली दल

कांग्रेस और अकाली दल ने मंगलवार शाम पीएम मोदी की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बीजेपी की पूर्व सहयोगी अकाली दल ने पीएम की कोविड को लेकर बुलाई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया हैं। अकाली दल ने कहा कि जब तक किसानों को लेकर बैठक नहीं होगी, तब तक पीएम के साथ किसी भी मुद्दे पर बात नहीं की जाएगी।

इस मुद्दे पर राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस बैठक का बहिष्कार नहीं कर रही है लेकिन हम नहीं जाएंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि सेंट्रल हॉल में प्रजेंटेशन हो। सभी सांसदों के सामने प्रजेंटेशन हो ताकि वे अपने क्षेत्र में लोगों को बता सकें।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण पीएम मोदी की उपस्थिति में इस बैठक में कोविड -19 पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के सामने प्रेजेंटेशन करेंगे।

सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित कर महंगाई, कोरोना महामारी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी को नवनियुक्त मंत्रियों को संसद में परिचित करने से भी रोका गया, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार में बड़ी संख्या में महिलाएं, दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग मंत्री बने हैं, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोदीकांग्रेससंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए