लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कांग्रेस के अजय सिंह और बीजेपी के धरमबीर ने नामांकन पत्र दाखिल किये

By भाषा | Updated: April 19, 2019 03:49 IST

 हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार धरमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

Open in App

 हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार धरमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किये। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री अजय ने गुडगांव सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि भाजपा के धरमबीर सिंह ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट पर पर्चा दाखिल किया।

इसके अलावा भी कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये जिनमें हिसार संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्यारेलाल, फरीदाबाद सीट से आरक्षण विरोधी पार्टी के उम्मीदवार दीपक गौड़, कुरुक्षेत्र सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कंवल जीत सिंह शामिल हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंदर जीत ने कहा कि हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों में से सात सीटों पर नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक सात लोकसभा सीटों पर 18 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। इस बीच राज्य में नवगठित पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिये बृहस्पतिवार को अपने चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हिसार से मौजूदा सांसद दुष्यंत चौटाला एक बार फिर यहीं से चुनाव लड़ेंगे।

जेजेपी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिये आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के मुताबिक जेजेपी सात और आम आदमी पार्टी तीन सीटों करनाल, अंबाला और फरीदाबाद में चुनाव लड़ेगी। भाषा जोहेब नरेश नरेश

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी