लाइव न्यूज़ :

'राहुल गाधी का विमान वाराणसी हवाई अड्डे पर जानबूझकर नहीं उतरने दिया गया', कांग्रेस ने लगाया आरोप

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2023 11:36 IST

कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि वायनाड से लौटते हुए राहुल गांधी का विमान वाराणसी में उतरना था लेकिन जानबूझकर उनके विमान को यहां उतरने की इजाजत नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के विमान को वाराणसी में उतरने की इजाजत नहीं दी गई: कांग्रेसअजय राय ने कहा- दबाव में था हवाई अड्डा प्राधिकरण, जानबूझकर नहीं दी विमान को उतरने की इजाजत।

वाराणसी: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विमान को कल देर रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाईअड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं दी गयी। कांग्रेस का आरोप है कि ऐसा बदले की भावना से किया गया।

कांग्रेस के नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विमान को उनके वायनाड संसदीय क्षेत्र से लौटने पर वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन हवाईअड्डा प्राधिकरण ने आखिरी समय में विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। 

'हवाई अड्डा पर सरकार का दबाव'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अजय राय ने कहा कि हवाई अड्डा प्राधिकरण दबाव में था और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का बहाने के तौर पर इस्तेमाल किया।

राय ने कहा कि वह और पार्टी के अन्य नेता राहुल गांधी की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर थे लेकिन उनके विमान को जानबूझकर हवाईअड्डे पर उतरने नहीं दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी को दिल्ली लौटना पड़ा। 

राय ने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख गांधी वाराणसी में उतरने के बाद मंगलवार को प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में एक समारोह के लिए प्रयागराज जाने वाले थे। 

आरोपों पर हवाई अड्डा प्राधिकरण ने क्या कहा?

दूसरी ओर वाराणसी हवाईअड्डे की निदेशक आर्यमा सान्याल ने कहा कि राहुल गांधी के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में उन्हें फ्लाइट कंट्रोलर से सूचना मिली कि गांधी का हवाईअड्डे पर उतरने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू भी सोमवार को वाराणसी में थीं। राष्ट्रपति मुर्मू वाराणसी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शाम को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गई थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि पहली बार काशी की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शाम को दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती में भी शामिल हुईं।

टॅग्स :राहुल गांधीवाराणसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया