मीराबाई चानू को बधाई, भारत को अपनी बेटी पर नाज है: राहुल
By भाषा | Published: July 24, 2021 01:32 PM2021-07-24T13:32:18+5:302021-07-24T13:32:18+5:30
नयी दिल्ली, 24 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 32वें ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि भारत को अपनी इस बेटी पर नाज है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक के पहले दिन हमारे देश को पहला पदक दिलाने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। भारत को अपनी बेटी पर नाज है।’’
गौरतलब है कि मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।