'गीता में भी जिहाद की बात है....', कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के बयान पर मचा विवाद, भाजपा ने साधा निशाना

By भाषा | Published: October 21, 2022 07:02 AM2022-10-21T07:02:18+5:302022-10-21T07:06:27+5:30

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि इस्लाम ही नहीं, गीता और ईसाई धर्म में भी जिहाद की अवधारणा है। इस बयान के लेकर विवाद शुरू हो गया है।

Concept of Jihad not only in Islam, but also in Gita and Christianity says congress leader Shivraj Patil | 'गीता में भी जिहाद की बात है....', कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के बयान पर मचा विवाद, भाजपा ने साधा निशाना

इस्लाम ही नहीं, गीता और ईसाई धर्म में भी जिहाद की अवधारणा: शिवराज पाटिल (फाइल फोटो, एएनआई)

Highlightsइस्लाम ही नहीं, गीता और ईसाई धर्म में भी जिहाद की अवधारणा: शिवराज पाटिलशिवराज पाटिल ने कहा- महाभारत में श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं और यह चीज ईसाई धर्म में भी हैसीनियर कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर शिवराज पाटिल ने दिया ये बयान।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के एक बयान पर विवाद मच गया है। दरअसल कांग्रेस नेता ने गुरुवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है।

पाटिल ने दावा किया, ‘‘यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है, श्री कृष्ण भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात करते हैं और यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।’’

पाटिल की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल गौतम के बाद हिंदू घृणा और वोट बैंक की राजनीति में पीछे न रहते हुए कांग्रेस के शिवराज पाटिल का कहना है कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को ‘जिहाद’ सिखाया था।’’

Web Title: Concept of Jihad not only in Islam, but also in Gita and Christianity says congress leader Shivraj Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे