आंध्र प्रदेश की होगी तीन राजधानियां, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 18, 2019 09:26 AM2019-12-18T09:26:55+5:302019-12-18T09:26:55+5:30

विधानसभा में बुधवार को जगन मोहन रेड्डी ने कहा, हमें तीन अलग अलग राजधानियों की आश्वयकता है।

Concept of 3 capitals to be considered in Andhra Pradesh: Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy | आंध्र प्रदेश की होगी तीन राजधानियां, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान

जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)

Highlightsवाईएसआर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 25 सीटों में से 22 पर जीत हासिल हुई। इसी साल वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की 151 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीन राजधानी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।  हालांकि आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य की राजधानी अमरावती से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पिछले छह महीने से जारी अटकलों के बीच सीएम जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में कहा,  विशाखापत्तनम में एक कार्यकारी राजधानी, अमरावती में एक विधायी राजधानी और कुरनूल में एक न्यायिक राजधानी हो सकती है।

उन्होंने कहा ऐसा करने से सभी तीन क्षेत्रों के लोगों को मदद मिलेगी और संतुलित विकास होगा। बता दें कि अमरावती को राजधानी बनाने पर विपक्ष में रहते हुए जगनमोहन ने तत्कालीन टीडीपी सरकार के निर्णय का विरोध किया था।

लोकसभा चुनाव 2019 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019 में जगन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को भारी बहुमत मिला है। 23 मई को आए नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य की 151 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 23 सीटें जीत सकी है और वह सत्ता से बाहर हो गई। राज्य में विधानसभा की 175 सीटें हैं।

वाईएसआर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी राज्य की 25 सीटों में से 22 पर जीत हासिल हुई। टीडीपी सिर्फ तीन सीट पर सिमट गई। आंध्र प्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

चुनावी नतीजों के बाद जगन राज्य में सबसे ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं। उन पर राज्य के विकास का चौतरफा दबाव है। विधानसभा में बुधवार को जगन ने कहा, हमें तीन अलग अलग राजधानियों की आश्वयकता है। एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने में जगहन सरकार ने रिटायर्ड आईएएस जी नागेश्वर राव की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया जो मामले में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। समिति की रिपोर्ट जल्द आने की संभावना है।

Web Title: Concept of 3 capitals to be considered in Andhra Pradesh: Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे