आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर

By भाषा | Published: September 5, 2021 09:38 PM2021-09-05T21:38:19+5:302021-09-05T21:38:19+5:30

Complaint filed in court against RJD state president Jagdanand Singh for remarks on RSS | आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर

आरएसएस पर टिप्पणी को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ अदालत में परिवाद दायर

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) पर की गई कथित टिप्पणी के लिए बिहार के गोपालगंज जिले की एक अदालत में उनके खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया है। गोपालगंज जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रमणि कुमार की अदालत में आरएसएस के कार्यकर्ता नीलमणि शाही द्वारा शुक्रवार को दायर परिवाद पत्र में सिंह पर संगठन के खिलाफ गलत बयानी करने का आरोप लगाया गया है।अपने परिवाद पत्र में शाही ने आरोप लगाया है कि एक समाचार चैनल में राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने आरएसएस की तुलना तालिबान से की है।शाही ने आरएसएस को राष्ट्र भक्त और देश हित में काम करने वाला संगठन बताते हुए कहा कि राजद नेता के उक्त बयान को सुनने के बाद वह ‘सदमे में हैं।’मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले पर शनिवार को सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए इसे हथुआ प्रखंड की न्यायिक दंडाधिकारी सोहना त्रिपाठी की अदालत में हस्तानांतरित कर दिया है । शाही हथुआ प्रखंड के निवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Complaint filed in court against RJD state president Jagdanand Singh for remarks on RSS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे