लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दर्ज करवाई शिकायत, 130 करोड़ भारतीयों को बताया था हिन्दू

By भाषा | Updated: December 30, 2019 18:22 IST

राज्यसभा के पूर्व सदस्य वी हनुमंत राव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘भागवत के बयान से न केवल मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों, पारसियों आदि की भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि यह भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ नेता ने यह कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है कि सभी 130 करोड़ भारतीय ‘‘हिंदू’’ हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी हनुमंत राव ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ नेता ने यह कहकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है कि सभी 130 करोड़ भारतीय ‘‘हिंदू’’ हैं। भागवत ने 25 दिसम्बर को यहां एक जनसभा में कहा था कि धर्म और संस्कृति पर ध्यान दिये बिना, जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं और भारत की संस्कृति तथा उसकी विरासत का सम्मान करते हैं, वे हिंदू हैं और आरएसएस देश के 130 करोड़ लोगों को हिंदू मानता है।राज्यसभा के पूर्व सदस्य राव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘भागवत के बयान से न केवल मुस्लिमों, ईसाइयों, सिखों, पारसियों आदि की भावनाओं और आस्थाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि यह भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘इससे जनता के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा और इससे हैदराबाद में कानून एवं व्यवस्था की समस्या भी पैदा हो सकती है।’’ एलबी नगर पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक रेड्डी ने संपर्क किये जाने पर बताया कि उन्हें कांग्रेस नेता से एक शिकायत मिली थी और इस संबंध में कानूनी राय ली जा रही है कि इसमें कोई मामला बनता है या नहीं।

टॅग्स :मोहन भागवतकांग्रेसआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है