लाइव न्यूज़ :

भाजपा के विज्ञापन को लेकर सोनोवाल, जेपी नड्डा और 8 समाचार पत्रों के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:28 IST

एपीसीसी ने पुलिस से शिकायत में नामजद लोगों तथा समाचार पत्रों के खिलाफ ''त्वरित तथा आवश्यक कार्रवाई'' का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग मामले की जांच करेगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन के लिये रविवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

गुवाहाटी: कांग्रेस ने कथित रूप से ''खबर के रूप में विज्ञापन छपवाने'' के लिये असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास तथा आठ प्रमुख समाचार पत्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। कांग्रेस का आरोप है कि समाचार के शक्ल में छपे इस विज्ञापन के जरिये भाजपा ने ऊपरी असम की उन सभी सीटों पर अपनी जीत का दावा किया है जहां 27 मार्च को पहले चरण में मतदान हुआ था।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के विधि विभाग के अध्यक्ष निरन बोरा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए के प्रावधानों और 26 मार्च को जारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन के लिये रविवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

बोरा ने कहा, ''मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश इकाई के प्रमुख तथा पार्टी के अन्य सदस्यों ने दूसरे और तीसरे चरण में मतदाताओं के प्रभावित करने की पूर्व नियोजति साजिश के तहत जानबूझकर विभिन्न समाचार पत्रों के पहले पन्नों पर समाचार के रूप में विज्ञापन दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा ऊपरी असम की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। ''

एपीसीसी ने पुलिस से शिकायत में नामजद लोगों तथा समाचार पत्रों के खिलाफ ''त्वरित तथा आवश्यक कार्रवाई'' का अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस ने विज्ञापन के प्रकाशन के खिलाफ रविवार को असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खाड़े जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा तथा समाचार पत्रों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग मामले की जांच करेगा। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल