लाइव न्यूज़ :

मुसलमान कभी जमीन का मोहताज नहीं रहा, कानून की नजर में बाबरी मस्जिद थी, है और कयामत तक रहेगी: मौलाना मदनी

By भाषा | Updated: November 16, 2019 04:00 IST

मदनी ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘समझ से परे’’ बताते हुए कहा जमीयत ने एक समिति बनाई है जो तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर निष्कर्ष निकालेगी कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन देने के न्यायालय के आदेश पर मदनी ने कहा, मुसलमान कभी जमीन का मोहताज नहीं रहा। मदनी ने कहा, कानून और न्याय की नजर में बाबरी मस्जिद थी, है और कयामत तक रहेगी।

 जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार को कहा कि जमीयत ने एक समिति बनायी है जो तथ्यों के आधर पर यह तय करेगी कि अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के हाल के निर्णय पर पुनर्विचार के लिए याचिका दायर की जाये या नहीं। उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले की समीक्षा के लिए मौलाना अरशद मदनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जमीयत के केंद्रीय कार्यालय में आपात बैठक आयोजित की गई। इसके बाद जारी बयान में मदनी ने यह बात कही।

मदनी ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘समझ से परे’’ बताते हुए कहा जमीयत ने एक समिति बनाई है जो तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर निष्कर्ष निकालेगी कि इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए या नहीं।

मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन देने के न्यायालय के आदेश पर मदनी ने कहा, ‘‘मुसलमान कभी जमीन का मोहताज नहीं रहा। उन्होंने कहा कि ये जमीन सुन्नी वक्फ़ बोर्ड को दी जानी है और मेरी राय है कि बोर्ड को जमीन स्वीकार नहीं करनी चाहिए।’’

मदनी ने एक सवाल के जवाब में कहा, "बाबरी मस्जिद मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि अदालत हमारी है, मुल्क हमारा है और हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। हम जो भी कदम उठाएंगे, देश के संविधान और कानून के अनुसार उठाएंगे।"

मदनी ने कहा, ‘‘कानून और न्याय की नजर में बाबरी मस्जिद थी, है और कयामत तक रहेगी। फिर चाहे उसको कोई भी नाम या स्वरूप क्यों ना दे दिया जाए।’’ 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कैमरे पर चीफ जस्टिस को कहे अपशब्द

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतRam Mandir: अयोध्या पर फैसला देने वाले सुप्रीम कोर्ट जजों को 'प्राण-प्रतिष्ठा समारोह' में शामिल होने का दिया गया न्यौता

भारतअयोध्या के धन्नीपुर में दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण कब शुरू होगा? ये जानकारी आई सामने

भारतAyodhya Ram Temple: जनवरी 2024 में इस तारीख को पीएम मोदी कर सकते हैं राम मंदिर का उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील