लाइव न्यूज़ :

पूर्व मंत्री और कांग्रेस उपाध्यक्ष माधवराज ने दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल, जानें इस्तीफे में क्या लिखा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2022 20:24 IST

कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में प्रमोद माधवराज पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देअपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया।कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।माधवराज बीजेपी में शामिल हो गए।

उडुपीः कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 में है। कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष प्रमोद माधवराज ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। माधवराज बीजेपी में शामिल हो गए।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में प्रमोद माधवराज पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। माधवराज को हाल में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया।

माधवराज ने शनिवार को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार को भेजे इस्तीफे में कहा, ''मुझे आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि पिछले तीन वर्षों से, उडुपी जिले में कांग्रेस पार्टी की स्थिति मेरे लिए एक बुरा अनुभव रही है, इस प्रकार राजनीतिक घुटन पैदा हो गई है और तथ्य आपके व पार्टी के अन्य नेताओं के सामने लाए गए हैं।''

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी की उडुपी इकाई की मौजूदा स्थिति के बारे में उनकी शिकायतों के निवारण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। माधवराज ने कहा कि उडुपी की परिस्थितियों के कारण, वह एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां उनके लिए कांग्रेस में बने रहना और हाल ही में उन्हें मिले नए पद के साथ न्याय करना असंभव हो गया है।

उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा, ''इसलिए, मैंने केपीसीसी के उपाध्यक्ष पद को स्वीकार नहीं करने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देने का फैसला किया है।'' शुक्रवार को उडुपी के भाजपा विधायक के. रघुपति भट ने जब मालपे बीच पर राज्य के पहले फ्लोटिंग पुल का उद्घाटन किया, तब माधवराज उनके साथ थे। उडुपी के रहने वाले माधवराज ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मत्स्य पालन, खेल और युवा अधिकारिता मंत्री के रूप में काम किया था। 

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos