लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों के अपमान मामले में हास्य कलाकार सुनील पाल ने मुंबई पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:46 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई कोविड-19 प्रबंधन में जुटे डॉक्टरों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में हास्य कलाकार सुनील पाल ने बृहस्पतिवार को थाने में अपना बयान दर्ज कराया।

अंधेरी पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाल बृहस्पतिवार को अंधेरी थाने पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया।

थाने पहुंचे पाल ने बयान दर्ज होने से पहले कहा कि तबियत सही नहीं होने के बावजूद वह थाने आए हैं क्योंकि वह कानून का सम्मान करते हैं।

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स की प्रमुख डॉक्टर सुष्मिता भटनागर की शिकायत पर पाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505-2 (शरारत के लिए बयान) और 500 (मानहानि के लिए सजा) में मामले दर्ज किए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, पाल ने एक मनोरंजन चैनल पर शो के दौरान डॉक्टरों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की।

डॉक्टर भटनागर ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि पिछले महीने उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जिसमें पाल डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे।

डॉक्टर भटनागर ने पाल पर कोरोना योद्धाओं के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया।

वीडियो में पाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘डॉक्टर भगवान का रूप हैं, लेकिन 90 प्रतिशत डॉक्टरों ने शैतान का रूप ले लिया है और वे ठग हैं। गरीबों को पूरे दिन कोविड के नाम से डराया जा रहा है, उन्हें यह कहकर प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है कि बिस्तर नहीं हैं, प्लाज्मा नहीं है, दवाएं नहीं हैं, फलां नहीं हैं, ढिमका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग